इसके एक दिन बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से एलान कर दिया गया कि पीएम नरेंद्र मोदी नौंवे ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन जाएंगे। इससे पहले डोकलाम विवाद को लेकर पीएम मोदी के चीन जाने पर संशय की स्थिति बनी हुई थी। कहा जा रहा है कि ब्रिक्स सम्मेलन के कारण डोकलाम विवाद खत्म हो पाया है। यह तीन से पांच सितंबर के बीच आयोजित होने जा रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी तैयारियों पर वांग ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि भारत इस घटना से सबक लेगा और फिर इस तरह की घटनाओं से बचेगा। वांग ने यह भी कहा, हम उम्मीद करते हैं कि दोनों पक्ष प्रयासों के जरिए विकास की स्वस्थ एवं स्थिर गति को बनाए रखेंगे। यह न केवल भारतीय और चीनी लोगों के हित में है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी यही आकांक्षाएं हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।