विजय रुपानी दूसरी बार बने गुजरात के सीएम
(India) विजय रुपानी एक बार फिर गुजरात के सीएम बन गए हैं। सोमवार को रुपानी ने दूसरी बार बतौर सीएम पद और गोपनीयता की शपथ ली। रुपानी के बाद नितिन पटेल ने पद की शपथ ली। वह राज्य के डिप्टी सीएम होंगे। रुपानी समेत कुल 20 विधायकों ने शपथ ली। विधायकों ने कैबिनेट और राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। इनमें से 6 मंत्री पाटीदार समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इस शपथग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के सीएम मौजूद थे। इसके अलावा, कभी राजनीतिक तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी के विरोधी माने जाने वाले केशुभाई पटेल और शंकर सिंह वाघेला भी नजर आए। रुपानी ने गुजराती में शपथग्रहण किया। वह दूसरी बार राजकोट पश्चिम से विधायक बने हैं। म्यांमार के रंगून में जन्मे रुपानी शुरुआती दिनों से समर्पित आरएसएस कार्यकर्ता रहे हैं। बता दें कि गांधीनगर में एक भव्य शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें साधु-संतों को भी आमंत्रित किया गया था। रुपानी और नितिन पटेल के अलावा कई दूसरे नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।