आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दाऊफिन एन3 हेलीकॉप्टर ने सुबह दस बज कर 25 मिनट पर जूहू एयरोड्रोम से उड़ान भरी। इस हेलीकॉप्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर वीटी-पीडब्ल्यूए है और इसमें ओएनजीसी के पांच कर्मचारी तथा दो पायलट सवार हैं। सूत्रों ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर को सुबह 11 बजे मुंबई हाई स्थित निर्दिष्ट तेल क्षेत्र पर उतरना था। लेकिन यह लापता हो गया। नौसेना ने बताया कि उसने हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए अपनी स्टील्थ पनडुब्बी आईएनएस टेग तैनात की है। साथ ही टोही विमान पी8आई को भी खोज के लिए लगाया गया है।
तटरक्षक ने बताया कि उसने समुद्र में मौजूद जहाजों के मार्ग में बदलाव किया है और मुंबई में लंगर डाले जहाजों को भी अन्यत्र भेजा है। तटरक्षक के एक प्रवक्ता ने बताया एक डॉर्नियर विमान और दमन दहानु के समीप से हेलीकॉप्टरों को भेजा गया है। प्रवक्ता ने बताया कि कुछ मलबे का पता चला है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि क्या यह मलबा हेलीकॉप्टर का है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।