काँग्रेस ने देश तोड़ा,हमारी सरकार ने लगातार विकास का काम किया - पीएम  मोदी
(India) पीएम मोदी ने आज संसद मे अपना अभिभाषण दिया बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में जवाब दे रहे हैं। इस दौरान विपक्षी सांसद लगातार हंगामा कर रहे हैं। हंगामे में टीडीपी के सांसद भी शामिल हैं। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी हंगामे के बावजूद अपना जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदन में सार्थक चर्चा होनी चाहिए। पीएम ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण किसी पार्टी का नहीं होता है और उसका सम्मान होना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि जब हम नए राज्‍यों के निर्माण की बात करते हैं तो हमें उन तौर-तरीकों को याद करना चाहिए जिस तरह अटल बिहारी वाजपेयीजी ने उत्‍तराखंड, झारखंड और छत्‍तीसगढ़ का निर्माण किया था। उन्‍होंने दिखाया था कि कैसे दूरदर्शी फैसला लिया जाता है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।