राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन मे नरेंद्र मोदी ने बोला विकास में उम्रदराज अफसर बने बाधक, युवा अफसरों को आगे आना होगा
(India) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के सेंट्रल हॉल आयोजित जनप्रतिनिध सम्मेलन के दौरान सांसदों और विधायकों को संबोधित करते हुए विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही। 'वी फॉर डेवलपमेंट' की थीम पर आधारित राष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम ने कहा कि देश को मिशन मोड में काम करना होगा तभी विकास हो पाएगा। उन्होंने कहा कि देश में बैकवर्ड की स्पर्धा नहीं बल्कि फॉरवर्ड की स्पर्धा होनी चाहिए। उन्होंने उम्रदराज अफसरों को विकास के लिए बहुत बड़ी बाधक मानते हुए कहा कि नौजवान अफसरों को आगे आना होगा।

पीएम ने कहा कि ज्यादा उम्र के डीएम विकास में बाधक हैं। विकास के लिए पिछड़े जिलों की कमियों पर काम करना होगा। विकास के लिए अफसर और जनप्रतिनिधि को साथ आने का उन्होंने आह्वान किया। मोदी ने कहा कि विकास के लिए जनभागीदारी का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए युवा अफसरों को प्रोत्साहित करना होगा।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।