ममता बनर्जी ने संसद भवन में शरद पवार समेत कई नेताओं से की मुलाकात
(DELHI, DELHI) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चार दिन के लिए दिल्ली दौरे पर पहुंची हैं। ममता ने सोनिया गांधी संजय राउत और शरद पवार समेत कई विपक्षी नेताओं से संसद भवन में मुलाकात की। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने बतायाबनर्जी मंगलवार दोपहर बाद संसद में आएंगी और ऐसी उम्मीद है कि वे अलग-अलग विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगी। ऐसा माना जा रहा है कि वे यूपी अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगी।

ममता ने इससे पहले बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत फेडरल फ्रंट बनाने पर जोर दिया था। गौरतलब है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में भी मजबूत होकर उभरी है। तृणमूल कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा यह चाहता है कि अगर गैर एडीए पार्टी 2019 में सत्ता में आती हैं तो ममता बनर्जी राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाएं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।