छात्रों की पुलिस से झड़प भी हुई। युवाओं की मांग है कि इस पूरे स्कैम की सीबीआई से जांच कराई जाए. उनका कहना है कि सरकार इसका आदेश लिखित में दे। एसएससी में हुई धांधली को लेकर छात्रों का एक और गुट दिल्ली के जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। देश भर के अलग-अलग राज्यों से छात्र दिल्ली में आए हुए हैं। गौरतलब है कि छात्र 27 फरवरी से एसएससी दफ़्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों का कहना है कि अब आर या पार की लड़ाई लड़कर वापस जाएंगे।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।