SC/ST Act के मामले मे सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया रिव्यू पीटिशन
(DELHI, DELHI) देश भर में आज अलग-अलग संगठनों की ओर से बुलाए भारत बंद के बीच ही केंद्र सरकार ने एससी/एसटी एक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी है। इसकी जानकारी केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार कोर्ट के इस फैसले से समहत नहीं है। उस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस जान बुझकर दलितों के बीच सरकार के प्रति नफरत फैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में उनसे कहीं ज्यादा दलित सांसद और विधायक हैं।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।