(DELHI, DELHI)
एससी/एसटी कानून में बदलाव के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में देशभर में दलित संगठनों का भारत बंद प्रदर्शन हिंसक हो गया है। मध्य प्रदेश के मुरैना में हुई झड़प में जहां एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, ग्वालियर दो लोगों के मरने की खबर है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भी एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि मेरठ में प्रदर्शनकारियों ने जमकर काफी उत्पात मचाया है। राजस्थान के बाड़मेर और मध्य प्रदेश के भिंड में दो गुटों में हुई झड़प में करीब 30 लोग जख्मी हुए हैं। बाड़मेर में कई वाहनों में आग लगाई गई है। पंजाब, बिहार, और ओडिशा में भी बंद का व्यापक असर है। यहां प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ रेल रोका है बल्कि सड़क जाम कर परिवहन व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाया है। मेरठ में पुलिस चौकी में आग लगा दी गई है। इसके अलावा देश भर के कई जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है।
इसी बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रदर्शनकारियों ने कई वाहन फूंके दिए और मंडी थाने पर पथराव कर दिया जिसमें चार सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने उग्र प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं और 50 राउंड हवाई फायरिंग भी की। हालांकि, बवाल लगातार अब भी जारी है।दलित संगठनों की मांग है कि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में संशोधन को वापस लेकर एक्ट को पहले की तरह लागू किया जाए।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।