टीवीएस ने 2025 अपाचे RR 310 को नए फीचर्स और रेस-प्रेरित डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया
(India) टीवीएस ने अपनी नई 2025 अपाचे RR 310 को लॉन्च कर दिया है, जो अब और भी एडवांस और रेस-फोकस्ड है। इसकी कीमत ₹2.75 लाख से शुरू होती है| यह बाइक टीवीएस की एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप में मिली सफलता से प्रेरित होकर बनाई गई है। इसमें सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल्स, ड्रैग टॉर्क कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, नई रेस कंप्यूटर और 8-स्पोक एलॉय व्हील्स जैसे नए फीचर्स शामिल हैं।

बाइक में वही 312cc का इंजन है, जो 37 BHp की पावर और 29 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन OBD2B नॉर्म्स के अनुरूप है और चार राइड मोड्स – ट्रैक, स्पोर्ट, अर्बन और रेन प्रदान करता है।

नई अपाचे RR 310 को सेपांग ब्लू रेस रेप्लिका स्कीम के साथ पेश किया गया है, जो रेसिंग से प्रेरित है। इसके अलावा, यह बाइक रेड और बॉम्बर ग्रे जैसे पुराने रंगों में भी उपलब्ध होगी। अब यह तीन स्टैंडर्ड वेरिएंट्स और दो कस्टमाइजेशन ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है। बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।