मिथुन राशि: बुध आपकी ही राशि में गोचर करेगा, जिससे आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और व्यक्तित्व में निखार आएगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और अटके हुए काम पूरे होंगे। करियर और व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं।
सिंह राशि: लाभ स्थान में योग बनने से आय में वृद्धि के योग हैं। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा और नई इनकम के स्रोत मिल सकते हैं। शेयर बाजार या निवेश से भी लाभ संभव है।
कन्या राशि: यह योग कर्म भाव में बनेगा, जो नौकरी और व्यवसाय के लिए शुभ है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की संभावना है। विदेश या दूर के स्थानों से भी लाभ हो सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।