चिकित्सा मंत्री खींवसर की पत्नी का निधन
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी का निधन हो गया है। उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक (साइलेंट अटैक) आया था, जिसके बाद उन्हें जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना के बाद गजेंद्र सिंह खींवसर के घर पर मातम का माहौल है। परिवार, दोस्त और समर्थक उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। दिनभर स्वास्थ्य मंत्री के घर पर मातम छाया रहा और अंतिम संस्कार की तैयारियां होती रहीं। प्रीति कुमारी के निधन से परिवार और उन्हें जानने वाले बेहद दुखी हैं। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ समय बिताने के लिए अपनी सार्वजनिक जिम्मेदारियों से कुछ समय का अवकाश लिया है।

डॉक्टरों के अनुसार प्रीति कुमारी को 'साइलेंट अटैक' हुआ था जिसमें हार्ट अटैक के सामान्य लक्षण नहीं होते और मरीज को कोई दर्द या तकलीफ महसूस नहीं होती। यही वजह है कि उनकी बिगड़ती तबीयत के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी और उनकी नींद में ही मौत हो गई। प्रीति कुमारी और राजस्थान के हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर की शादी फरवरी 1982 में हुई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।