एलन मस्क के नेतृत्व में टेस्ला ने पिछले कुछ समय से भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। मार्च 2025 में कंपनी ने मुंबई में शोरूम के लिए लीज पर जगह ली थी और इसके साथ ही देश में हायरिंग प्रक्रिया भी शुरू की गई। टेस्ला दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में अपने संचालन के लिए उपयुक्त लोकेशन तलाश रही है। टेस्ला की इस एंट्री से भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में प्रतिस्पर्धा और तकनीकी विकास की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।