इस कार में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यह सिर्फ 15 मिनट में 238 किमी तक चलने लायक चार्ज हो जाती है। Model Y में लेवल-2 ADAS समेत कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जैसे – फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और 6 एयरबैग्स। इसके अलावा इसमें 15.4-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 8-इंच रियर स्क्रीन, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर सीट्स, 19-इंच व्हील्स और ग्लास रूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं। यह कार 7 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन और 2 इंटीरियर ट्रिम्स में मिलेगी। फुल सेल्फ ड्राइविंग (FSD) फीचर के लिए ग्राहक को अलग से 6 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।