Meridian Trail Edition में भी Compass जैसे बदलाव किए गए हैं, लेकिन इसके बोनट पर सिग्नेचर डेकल्स और खास Trail Edition बैजिंग दी गई है। इसकी रूफ को हाई-ग्लॉस ब्लैक फिनिश में सजाया गया है। ग्रिल, हेडलैंप सराउंड, रूफ रेल्स, साइड क्लैडिंग और बैज में न्यूट्रल ग्रे फिनिश दी गई है, वहीं फॉग लैंप सराउंड, ORVMs और लाइट बार मोल्डिंग पर पियानो ब्लैक फिनिश मिलती है। रेड फिनिश वाला फ्रंट फेशिया इसके रग्ड लुक को और निखारता है। इंटीरियर में हाई-कॉन्ट्रास्ट ब्लैक विनाइल अपहोल्स्ट्री, रूबी रेड एक्सेंट, कैम्फ्लाज-थीम डेकोरेशन, पियानो ब्लैक सेंट्रल कंसोल और मैचिंग स्पीकर सराउंड जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं। Jeep ने ग्राहकों के लिए नया ‘Jeep Trust’ प्रोग्राम भी शुरू किया है, जिसमें खरीद के बाद कई अतिरिक्त फायदे दिए जा रहे हैं। कंपनी के बिजनेस हेड कुमार प्रियेश के मुताबिक, Trail Edition Jeep की कोर वैल्यू – फ्रीडम, एडवेंचर, ऑथेंटिसिटी और पैशन – को दर्शाता है और उन ग्राहकों के लिए है जो सड़क पर और ऑफ-रोडिंग में भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।