यह रैंकिंग केंद्र सरकार द्वारा हर साल देशभर में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनसहभागिता जैसे मानकों के आधार पर दी जाती है। जयपुर की इस छलांग को नगर निगम की योजनाओं, सफाई कर्मचारियों की मेहनत और आमजन की भागीदारी का नतीजा माना जा रहा है।
इसके साथ ही डूंगरपुर शहर को भी बड़ी सफलता मिली है। उसे ‘सुपर लीग’ शहरों में शामिल किया गया है, जो कि छोटे शहरों की श्रेणी में एक बड़ी उपलब्धि है।
राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने इस सफलता पर खुशी जताई है और इसे साफ-सुथरे राजस्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।