मेष राशि: बुध आपके चौथे भाव में अस्त हो रहे हैं, जिससे घर-परिवार और करियर दोनों में अस्थिरता रह सकती है। इस दौरान कामों में अनावश्यक रुकावटें आएंगी और योजनाएं पूरी होने में देरी होगी। मानसिक तनाव बना रह सकता है, खासकर नौकरी में बार-बार यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यह समय आत्मनिरीक्षण और धैर्य रखने का है।
मिथुन राशि: बुध आपके दूसरे भाव में अस्त हो रहे हैं, जिससे वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। करियर में भ्रम की स्थिति बनेगी और कोई बड़ा बदलाव असंतोष का कारण बन सकता है। बिजनेस में नई पार्टनरशिप या निवेश से बचें, क्योंकि निर्णय ग़लत साबित हो सकता है। परिवारिक मामलों में भी सोच-समझकर बात करें।
कर्क राशि: आपके लग्न में बुध के अस्त होने से आत्मविश्वास में गिरावट और निर्णय में भ्रम हो सकता है। करियर में इच्छित सफलता नहीं मिलेगी और स्थान परिवर्तन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में प्रतियोगिता बढ़ेगी, जिससे लाभ कम हो सकता है। स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति का भी ध्यान रखें।
सिंह राशि: बुध के बारहवें भाव में अस्त होने से खर्चे बढ़ सकते हैं और निजी जीवन में तनाव महसूस होगा। करियर में ट्रांसफर या असमंजस की स्थिति बनेगी। बिजनेस में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोचें। विदेश यात्रा या बड़ी योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
कन्या राशि: बुध आपके एकादश भाव में अस्त होंगे, जिससे उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलेगा। मित्रों या वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। करियर में अस्थिरता और व्यापार में निर्णय लेने में संशय की स्थिति रहेगी। यात्रा में अड़चनें और आर्थिक असंतुलन की संभावना भी है।
वृश्चिक राशि: बुध नवम भाव में अस्त हो रहे हैं, जिससे लक्ष्य तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस समय आपकी निर्णय क्षमता कमजोर रह सकती है और वरिष्ठ आपकी मेहनत को कम आंक सकते हैं। व्यापार में केवल रूटीन कामों से ही सीमित लाभ होगा, हालांकि निवेश या शेयर बाज़ार से थोड़ी राहत मिल सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।