Cyberster में 77 kWh की बैटरी दी गई है, जो ड्यूल मोटर्स के साथ मिलकर 510 bhp की पावर और 725 Nm का टॉर्क देती है। यह कार सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और एक बार चार्ज होने पर 510 किमी तक चल सकती है। यह चार रंगों—कॉस्मिक सिल्वर, इंका येलो, इंग्लिश व्हाइट और डायनामिक रेड—में उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका एक रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट भी उपलब्ध है जिसमें 64 kWh बैटरी दी गई है, जो 295 bhp की पावर और 519 किमी की रेंज देता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।