TVS Ntorq 125 में आया Captain America का अंदाज़, लॉन्च हुआ नया Super Soldier एडिशन
(India) TVS मोटर कंपनी ने अपने पॉपुलर स्कूटर TVS Ntorq 125 का नया ‘Super Soldier Edition’ लॉन्च किया है। यह एडिशन Marvel Avengers के कैप्टन अमेरिका से इंस्पायर्ड है और Super Squad सीरीज़ का हिस्सा है। इससे पहले इस सीरीज़ में Iron Man और Spider-Man जैसे सुपरहीरोज पर आधारित मॉडल भी आ चुके हैं।

इस स्पेशल एडिशन को खास तौर पर कैमोफ्लाज डिजाइन में तैयार किया गया है, जो पहले साल 2020 में लॉन्च हुआ था और अब एक नए लुक के साथ वापस आया है। इसमें 124.8cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है, जो 9.4 PS की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन CVT गियरबॉक्स के साथ आता है, जिससे स्कूटर चलाना काफी स्मूद होता है।

TVS Ntorq 125 भारत का पहला ऐसा स्कूटर है जिसमें ब्लूटूथ से जुड़ने वाली SmartXonnect तकनीक दी गई है। इसमें नेविगेशन, कॉल अलर्ट, और राइड डेटा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा स्कूटर में टेलेस्कोपिक सस्पेंशन, 12-इंच अलॉय व्हील्स और फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं जो इसे और भी बेहतर बनाती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।