मेष राशि: यह ग्रहण मेष राशि से 11वें भाव में पड़ेगा, जिसे लाभ भाव कहा जाता है। इस समय जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है, व्यापार में नई संभावनाएँ खुल सकती हैं और परिवार में किसी बीमार सदस्य की तबीयत में सुधार आएगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए यह ग्रहण 9वें भाव में रहेगा। यह भाव भाग्य और धन लाभ से जुड़ा है। इस दौरान रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलेगा, हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी रहेगी।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण 6वें भाव में होगा। यह समय शत्रुओं और चुनौतियों पर विजय दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और निर्णय क्षमता की सराहना होगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और प्रमोशन की संभावना भी है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण 4थे भाव में होगा। इस दौरान घर-परिवार की खुशियों में वृद्धि होगी और वाहन खरीदने का योग बन सकता है। काम या धार्मिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभकारी रहेगी। हालांकि माता की सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
धनु राशि: धनु राशि से यह ग्रहण 3रे भाव में घटित होगा। इस समय जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। करियर में नए अवसर मिलेंगे और नौकरी बदलने का विचार रखने वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।