उन्होंने कहा कि कुछ समय से दोनों देशों के बीच बातचीत में रुकावटें आई थीं, लेकिन अब वार्ता को नए सिरे से आगे बढ़ाया जा रहा है। सुब्रह्मण्यम ने कहा, “मुझे लगता है कि अमेरिका के साथ चीजें थोड़ी मुश्किल रहीं, लेकिन अब बातचीत फिर से आगे बढ़ रही है। उम्मीद है कि महीने के अंत तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।”
इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भारत में राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन (National Manufacturing Mission) को नवंबर के अंत तक शुरू किया जाएगा। इस मिशन का उद्देश्य देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूत बनाना और विदेशी निवेश को और आकर्षित करना है।
नीति आयोग प्रमुख ने कहा कि भारत आज वैश्विक निवेशकों के लिए एक बड़ा केंद्र बन गया है। कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अब भारत को अपने मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में देख रही हैं। आने वाले महीनों में सरकार का फोकस नई तकनीकों, रोजगार सृजन और निवेश माहौल सुधारने पर रहेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।