वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी दबाव में रहा। 50 शेयरों वाला निफ्टी 41.55 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 25,818.55 पर बंद हुआ और 25,900 के अहम स्तर के नीचे फिसल गया। बाजार में यह गिरावट चुनिंदा हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों की वजह से देखी गई।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल निवेशक बड़े आर्थिक संकेतों और वैश्विक बाजारों के रुख का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट चुनिंदा शेयरों में मौके भी बना सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।