उत्तराखंड में एक बार फिर आफत की बारिश हो रही है। उत्तराखंड के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते कई रास्तों पर मलबे गिर गए हैं। इन मलबों के चलते चार धाम यात्रा के रास्तों को बंद कर दिया है। बाबा रामदेव गंगोत्री में फंसे हैं उनके साथ 400 बच्चे भी हैं। जिसपर उत्तराखण्ड के डीजीपी ने कहा है कि यदी खराब मौसम के कारण किसी भी बच्चें को कुछ होता है तो रामदेव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले मौसम विभाग ने चार धाम यात्रा को अगले कुछ दिनों के लिए रोकने की चेतावनी दी थी। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। उत्तराखंड सरकार ने तत्काल प्रभाव से गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा पर रोक लगा दी है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि वो गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा पर फिलहाल ना जाएं और जो लोग गए है वो वापस लौट आएं। जो लोग लौटने में असमर्थ हैं वो आसपास ही कहीं सुरक्षित ठिकाना तलाश लें और रास्ते में न रहें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।