दिल्ली में बिजली पर सब्सिडी देने की मांग
(India)
केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के संसद में दिल्ली का बजट पेश करने से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने उपभोक्ताओं को बिजली पर सब्सिडी देने की मांग की है। जेटली संसद में आज दिल्ली का बजट पेश करेंगे। दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू होने की वजह से राज्य का बजट संसद में पेश होगा। दिल्ली विधानसभा को निलंबित रखा गया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने वित्त मंत्री से कहा है कि दिल्ली के लोगों पर बिजली बिलों का भारी बोझ पड़ रहा है इसलिए केन्द्र सरकार को 800 करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी उपलब्ध करानी चाहिये। दिल्ली सरकार के सूत्रों कहना है कि बजट में उन बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी जा सकती है जिनकी मासिक खपत 400 यूनिट से अधिक नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।