केंद्र सरकार ने कहा कि देश के बिजली संयंत्रों में सात दिनों से भी कम का कोयले का स्टाक है और भीषण गर्मी के मौसम में अप्रैल से जून के बीच 5295 मेगावाट बिजली की कमी दर्ज की गई। कोयला एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान सदस्यों के सवालों के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने साथ ही बताया कि बिजली संयंत्रों की कोयला आधारित बिजली उत्पादन क्षमता में 31 मार्च 2009 की 77,649 मेगावाट क्षमता में 31 मार्च 2014 की स्थिति के अनुसार 13,280 मेगावाट क्षमता के साथ 46 फीसदी का इजाफा हुआ है। उन्होंने साथ ही सदस्यों से अपील की कि वे अपने राज्यों में स्थानीय लोगों की मदद से केंद्रीय कोयला खदानों में सहयोग करें ताकि बिजली आपूर्ति में सुधार किया जा सके। गोयल ने कहा कि राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भूमि विवाद सुलझाए जाएं ताकि पावर स्टेशनों तक कोयला पहुंचाने के लिए रेलवे ट्रैक बिछायी जा सकें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।