भाजपा ने ठोका केजरीवाल पर एक करोड़ का दावा
(India)
बीजेपी पर दिल्ली में सरकार बनाने के लिए खरीद-फरोख्त के आरोप को लेकर अरविंद केजरीवाल मुश्किल में घिर सकते हैं। बीजेपी ने केजरीवाल पर एक करोड़ रुपये का मानहानि का दावा ठोक दिया है। बीजेपी की ओर से केजरीवाल को लीगल नोटिस भेजा गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया था। बीजेपी ने केजरीवाल के इन आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें सबूत पेश करने को कहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।