हाफिज सईद से मुलाकात को लेकर वेद प्रताप वैदिक से जल्द ही पूछताछ हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक आईबी और एनआईए की साझा टीम वैदिक से मुलाकात को लेकर पूछताछ करेगी। इसके लिए एनआईए की टीम जल्द ही वैदिक को पूछताछ का नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। दूसरी तरफ सरकार ने इस मामले में खुद की भूमिका होने से साफ इनकार किया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस मुलाकात को लेकर उनका कोई लेनादेना नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।