बीजेपी नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा है कि समलैंगिकों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। उनका यह बयान उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के रुख के उलट है। बीते साल जब सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता तो अपराध माना था तो बीजेपी ने इस फैसले का समर्थन किया था। हर्ष वर्धन ने कहा, ‘समलैंगिकों समेत सभी मानवाधिकार होते हैं। उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार का काम है।’ हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि उनकी पार्टी का रुख इस मामले में अलग है तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।