केंद्र सरकार भले ही आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने के संकेत दे रही हो। लेकिन सीमापार से पाक की ओर से युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए नापाक हरकतें बदस्तूर जारी है। बीती रात जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर से लगती सीमा पर पाकिस्तान की ओर से बारह भारतीय चैकियों पर भारी गोलीबारी की गई। सीमा सुरक्षा बल के अनुसार देर रात करीब एक बजे से सुबह साढ़े छह बजे तक पाकिस्तान की ओर से बारह चैकियों पर फायरिंग की गई। इन चैकियों में चिनाज, कूटकुबा, जबोवाल और घराना सहित अन्य चैकियां शामिल हैं। पड़ोसी देश की ओर से छोटे मोर्टार, मीडियम मशीन गन और लाइट मशीन गन से फायरिंग की गई। फायरिंग में आरएस पुरा सेक्टर के घराना इलाके में एक घर को नुकसान पहुंचा है और कुछ जानवरों के भी हताहत होने की खबर है। बीएसएफ सैनिकों ने फायरिंग का मुस्तैदी से जवाब दिया और बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की एक चैकी पर भारी नुकसान हुआ है। बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से चीख-पुकार की आवाजें सुनीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।