कुछ ही दिनों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के प्रबंधन के तौर तरीकों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों के चयन में गुजरात मॉडल का अनुकरण करने के साथ ही बच्चों और गरीबों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पीएमएनआरएफ के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान कोष के प्रबंधन के संबंध में गुणवत्ता को बेहतर बनाने को लेकर कई सुझाव दिये। गुजरात मॉडल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि लाभार्थियों का चयन समग्र रूप से, वैज्ञानिक और मानवीय तरीके से होना चाहिए। पीएम ने कहा कि मामलों के चयन के लिए इस तरह से ड्रा निकाला जाये कि वाजिब मामले नहीं छूटें. सभी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री की ओर से एक पत्र भेजा जाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।