दिलीप पांडे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
(India)
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पोस्टर लगाने के आरोप में आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपी दिलीप पांडे, राम कुमार झा और जावेद अहमद को साकेत कोर्ट में पेश किया था. जिसके बाद कोर्ट ने पांडे, राम और जावेद को 2 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया. इन तीनों पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पोस्टर लगाने का आरोप है. पुलिस ने कोर्ट में अपनी दलील में कहा कि आरोपियों के ई-मेल, फोन की जांच की गई जिसमें इन्हें दोषी पाया गया. मेट्रोपॉलिटन जज शीतल चैधरी ने कहा, कोर्ट में पेश सबूतों के आधार पर कहा जा सकता है कि ये पोस्टर इलाके में साम्प्रदायिक तनाव फैला सकते थे. दिलीप पांडे के वकील ने अदालत में कहा कि पार्टी के वॉलिंटियर्स से गलती हो गई.कोर्ट में पांडे के वकील राहुल मेहरा ने कहा कि पांडे को राम झा और अहमद पोस्टर से संबंधित ई-मेल तो भेजते थे लेकिन ई-मेल का पांडे ने कभी कोई जवाब नहीं दिया. ऐसे में पांडे को गिरफ्तार किया जाना गलत है. कोर्ट ने दिलीप पांडे के वकील की दलील को नकार दिया. पांडे के वकील ओर से पांडे की जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई है.गौरतलब है कि पांडे के अलावा पुलिस ने श्आपश् के चार कार्यकर्ताओं राम कुमार झा, जावेद अहमद, अमानतुल्लाह खान और एक अन्य को हिरासत में लिया था. हालांकि पूछताछ के बाद अमानतुल्लाह खान और हिरासत में लिए दूसरे कार्यकर्ता को छोड़ दिया गया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।