(India)
पिछले साल नवंबर में नए ऑपरेटिंग सिस्टम सेलफिश पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन योला (jolla) लॉन्च हुआ था। नोकिया को छोड़ चुके एंप्लॉयीज़ के एक ग्रुप ने इसे डिवेलप किया है। इसकी कीमत 399 यूरो (भारतीय मुद्रा में करीब 33,700 रुपए) रखी गई थी। सबसे पहले इसे फिनलैंड में लॉन्च किया गया था। सेलफिश ऑपरेटिंग सिस्टम उस मीगो (MeeGo) सॉफ्टवेयर के आधार पर बनाया गया है, जिसे 2011 में नोकिया ने रोककर माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज़ फोन प्लैटफॉर्म को अपनाने का फैसला किया था। ऐंड्रॉयड के सभी ऐप्लिकेशंस सेलफिश ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले स्मार्टफोन्स में काम करेंगे। योला में 960x540 पिक्सल्स रेजॉलूशन वाली 4.5 इंच की टचस्क्रीन है। इसमें 1.4 गीगाहर्त्ज ड्यूल-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है।
पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल्स का कैमरा है। 2 मेगापिक्सल्स का फ्रंट कैमरा है। इसमें 16 जीबी इनबिल्ट स्टॉरेज के साथ मेमरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। बैटरी 2,100mAh की है। यह 4G एलटीई भी सपोर्ट करता है। फोन के आगे और पीछे के दोनों हिस्से अलग-अलग रंग में पेश किए गए है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।