सुखबीर को सीएम बनाने के लिए नाटक कर रहे हैं बादल : कांग्रेस
(PUNJAB, India) अगर ऐसा नहीं है तो परिवार के सभी लोग सभी पदों से इस्तीफा देकर दिखाएं। प्रदेश में बिजली की बदतर स्थिति और अन्य मुद्दों पर यहां कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल होने आये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘धर्म की आड़ लेकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अपनी विफलता के कारण सरकार से हटना चाहते हैं और अपने बेटे को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाह रहे हैं।’ बाजवा ने कहा, ‘दरअसल, पंजाब सरकार की हर मोर्चे पर विफलता को बादल भांप चुके हैं और वह मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहते हैं। इतना ही नहीं उनकी इच्छा अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की है। इसलिए वह हरियाणा कमेटी की आड़ लेकर बेटे सुखबीर के लिए कुर्सी छोड़ना चाहते हैं।’ उन्होंने दावा किया, ‘इस महीने की 27 तारीख को सिख सम्मेलन बुलाने का शिअद का ऐलान महज एक ‘राजनीतिक नाटक’ है । इसके पीछे कुछ और मंशा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।