शिवसेना सांसद राजन विचारे के घर के सामने NCP का रोजा प्रदर्शन
(MAHARASHTRA, India) दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में एक मुस्लिम कर्मचारी को रोजे में जबरन रोटी खिलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले के गुनहगार ठाणे के सांसद राजन विचारे के घर पर एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जमा होकर रोजा इफ्तार का प्रदर्शन किया. एनसीपी नेता नजीब मुल्ला का कहना है की ऐसे सांसद जो गुंडागर्दी करता है उसे जेल की बजाय सांसद चुन कर जिन लोगों ने दिल्ली भेजा है उसका खामियाजा देश की जनता भुगत रही है. मुल्ला ने कहा कि रोजा एक प्रेम सद्भावना का प्रतीक है ना कि गुंडागर्दी कर किसी को आहत करना.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।