चिकित्सा विभाग में खुला भर्तियों का पिटारा,
(Rajasthan, India) राज्य सरकार अगले चार माह में स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर सहित सभी वर्गों के 73 हजार 500 रिक्त पदों को भरेगी। साथ ही प्रदेश के 10 जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बूंदी, धौलपुर और करौली में काम करने वाले डॉक्टरों को प्रतिमाह परफॉर्मेंस के आधार पर 35 हजार रुपए तक का अतिरिक्त वेतन भी दिया जाएगा। चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने विधानसभा में इसकी घोषणा की। राठौड़ ने कहा कि अस्पतालों की तरह डॉक्टरों की ओर से घर पर की जाने वाली जांच की फीस भी निर्धारित की जाएगी। डॉक्टर को घर पर जांच और उपचार की फीस का बोर्ड लगाना होगा। दिन भर 396 प्रस्तावों और अनुदान मांगों का जवाब देने के बाद चिकित्सा मंत्री की अनुशंसा पर करीब 66 अरब रुपए की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित की गई। राठौड़ ने कहा कि अब डाॅक्टरों से राजकीय सेवा में रहने का पांच साल का बाॅन्ड भरवाया जाएगा। लेकिन इसके बाद पालना नहीं करने और उनके निजी अस्पतालों का रुख करने पर सरकार उन डाॅक्टर्स से पचास लाख रुपए भी वसूलेगी। आदेश के तहत डिग्री के बाद कम से कम दो साल सेवा नहीं देने वाले एमबीबीएस डॉक्टर से पांच लाख रुपए, पीजी करने वाले डॉक्टर्स से 15 लाख रुपए का बॉन्ड भराया जाएगा..........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।