शिवसेना ने किया सांसदों का बचाव, कहा-सदन का खाना महाराष्‍ट्र के सीएम को जबरन खिलाया जाना चाहिए
(MAHARASHTRA, India) शिवसेना के सांसदों ने कैंटीन के कर्मचारी के साथ जो बदसलूकी की है, उस पर शिवसेना के अखबार ‘सामना’ में जमकर बचाव किया गया है। सामना में लिखा गया है कि इस तानाशाही के खिलाफ अगर आवाज बुलंद करना अपराध है तो हमारे लोगों ने ये अपराध दिल्ली में किया है। शिवसेना ने ‘सामना’ में लिखा है कि दिल्ली में महाराष्ट्र का अपमान इतिहास रहा है। लेकिन महाराष्ट्र सदन में रह रहे मराठी लोगों को अगर तुच्छ समझने वाले होंगे तो शिवसेना ये अपमान कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। शिवसेना सांसदों ने नए महाराष्ट्र सदन में बदइंतजामी के खिलाफ बड़े साहस के साथ आवाज उठाई है। ये आक्रोश नहीं ये आंदोलन है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।