तेलंगाना: ट्रेन की चपेट में आई स्‍कूल बस; 25 बच्चों की मौत, 15 घायल
(ANDHRAPRADESH, India) मेडक के येलदुर्थि मंडल में हुए इस हादसे में घायल 15 स्कूली छात्रों को हैदराबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तेलंगाना सरकार के रेल पुलिस महानिरीक्षक कृपानंद त्रिपाठी उजेला के अनुसार बस के यात्री ट्रेन की चपेट में आने के बाद मौके पर ही 12 बच्चों और चालक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायल छात्रों को हैदराबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने मुख्य सचिव राजीव शर्मा और पुलिस महानिदेशक अनुराग शर्मा के साथ स्थिति की समीक्षा की। राव ने घायल छात्रों को पूरी चिकित्सीय मदद मुहैया कराने के लिए अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने का आदेश दिया है। तेलंगाना के सिंचाई मंत्री टी हरीश राव और परिवहन मंत्री पी महेंद्र रेड्डी ने इन अस्पतालों का दौरा किया जहां घायल बच्चों का उपचार चल रहा है। राज्य के गृह मंत्री नैनी नरसिम्हा रेड्डी ने संवेदना प्रकट की है और कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है। इस मामले की विस्तृत जांच होगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि सिकंदराबाद-निजामबा प्रखंड के मासायिपेट और वादियाराम रेलवे स्टेशन के बीच मानवरहित क्रासिंग पर सुबह 9.10 बजे यह हादसा हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।