(MAHARASHTRA, India)
महाराष्ट्र सदन में पिछले सप्ताह एक रोजेदार को शिवसेना सांसदों द्वारा कथित तौर पर जबरदस्ती रोटी खिलाने की कोशिश के मामले ने दो दिन पहले मीडिया में आने के बाद तूल पकड़ लिया और संसद के दोनों सदनों में भी इसकी गूंज हुई। राज ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुझे नहीं लगता कि जिस शिवसेना सांसद ने यह किया, उसे महाराष्ट्र सदन के कर्मचारी के धर्म की जानकारी थी। वह तो निम्न स्तरीय भोजन को लेकर नाराज थे और अपनी नाराजगी जाहिर करना चाहते थे। उन्होंने माफी भी मांग ली है। अब हमें इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए।बहरहाल, राज ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की हैरत है कि जब आम आदमी के मुद्दों के हल की बात हो तो शिवसेना के सांसद इतने उत्तेजित क्यों नहीं होते।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।