विधानसभा उपचुनाव: मुख्‍यमंत्री हरीश रावत धारचूला से जीते
(UTTARANCHAL, India) उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बीडी जोशी को पराजित किया। उपचुनाव गत 21 जुलाई को हुआ था। गौरतलब है कि गत एक फरवरी को राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले रावत को छह माह के भीतर यानी आगामी 31 जुलाई तक राज्य विधानसभा का निर्वाचित सदस्य बनना एक संवैधानिक बाध्यता थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।