अब झारखंड में शिक्षकों के लिए अनारक्षित पदों पर भी स्थानीय अभ्यर्थियों की ही होगी नियुक्ति
(JHARKHAND, India) अब झारखंड में शिक्षकों के लिए अनारक्षित पदों पर भी स्थानीय अभ्यर्थियों की ही नियुक्ति होगी... शिक्षा विभाग इसके लिए जल्द ही सभी जिलों के उपायुक्तों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को सरकुलर भेजेगा... शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने इस संबंध में विभागीय सचिव और प्राथमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा है.... कहा है कि राज्य में स्थानीय अभ्यर्थियों की ही शिक्षक के पद पर नियुक्ति हो, चाहे सीट अनारक्षित ही क्यों न हो. बिहार समेत अन्य राज्यों में दूसरे राज्य के अभ्यर्थी की नियुक्ति शिक्षक पद पर नहीं होती.... बिहार के दर्जनों ऐसे उदाहरण हैं, जब परीक्षा में सफल होने के बाद भी झारखंड के विद्यार्थी को नौकरी नहीं दी गयी. नौकरी के लिए स्थानीय होने का आवासीय प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है... शिक्षा मंत्री के आदेश के बाद प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है. पूर्व के संकल्पों का भी अध्ययन किया जा रहा है. झारखंड में पहली बार प्राथमिक से लेकर उच्च विद्यालय तक में शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी है. आपको बता दें कि राज्य में सरकारी शिक्षकों के लगभग 30 हजार पद खाली हैं....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।