पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
(International)
पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा पर गोलीबारी की है। प्रधानमंत्री मोदी के बाद 13वीं बार पाक ने सीजफायर का उल्लंघन किया। पाक सैनिकों ने एलओसी पर पूना, पीली, रानी टेकरी और मेंघार सेक्टर में बालाकोट पट्टी पर देर रात कई राउंड गोलीबारी की। जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। पाक की ओर से इस माह ये सातवीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। दूसरी ओर बारामूला में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। आज सुबह हुए हमले में एक पुलिसकर्मी के शहीद होने की खबर है। वही पांच अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। सोपोर कस्बे में हुए इस हमले की अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली हैै। पिछले 24 घंटों में आतंकियों की ओर से सुरक्षा बलों पर ये दूसरा हमला किया गया है। इससे पहले बीती शाम अनंतनाग जिले में आतंकियों से एक सुरक्षाकर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।