हरियाणा की SGMC के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा: बादल
(HARYANA, India) पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शिरकत करने के बाद यहां देर रात को बादल ने संवाददाताओं से कहा, एचएसजीएमसी के विरूद्ध संघर्ष जारी रहेगा लेकिन इसे शांतिपूर्वक तरीके से किया जाएगा। बादल ने कहा कि उनकी पार्टी अकाल तख्त के निर्णय से बंधी है क्योंकि कोई भी पार्टी कार्यकर्ता या सिख नेता सिख धर्म के सर्वोच्च प्राधिकरण के निर्देशों की अवज्ञा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, अकाल तख्त ने सिख समुदाय और सभी पार्टियों को इस मसले के विरोध में कोई भी सभा और रैली करने से मना किया है और हर सिख को इसे मानना होगा। बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने रविवार को स्वर्ण मंदिर परिसर के मंजी साहिब हाल में रविवार को होने जा रहे विश्व सिख सम्मेलन को अकाल तख्त के निर्देश के बाद रद्द कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।