(Rajasthan, India)
रमजान का पवित्र महिना खत्म होने को है ...और मुस्लिम लोग ईद कि तैयारियों मे जोर शोर से जुट गए हैं।ईद के इस पाक उत्सव पर मुसलमान भाइयो मे खासा उत्साह देखा जा रहा है। बात करें तो खास तौर पर बनने वाले पकवान और मिठाईयो से इस त्यौहार की मिठास कुछ खास बढ जाती है। आज हम बात करेंगे ईद के अवसर पर बनने बाली सेवइयो की । चांद दिखाई देने पर ईद उल फितर 29 या 30 जुलाई को मनाया जाएगा। जिला प्रशासन और दरगाह कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरगाह कमेटी के अनुसार चांद दिखाई देने पर ईद उल फितर की नमाज शहर की विभिन्न मस्जिदों में आगामी 29 या 30 जुलाई को निर्धारित समय पर होगी। वही ईद की तय्यारियो को लेकर लोगो की भीड़ बाजारों में उमड़ रही है। युवा जहां ईद पर पहनने के लिए कुरता पजामा की खरीददारी कर रहे है तो महिलाएं भी इस ख़ुशी के मौके पर मचिंग के हिसाब से कपडे, चूडिया और जरुरी सामान खरीदने में मशरूफ है...बाजार में जहा रोनक देखते ही बनती है। वही ईद के मौके पर कपड़ो में खुशबु लगाने का भी चलन है जिसके चलते इतर की दुकानों पर भी खरीददार देखे जा सकते है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।