(Rajasthan, India)
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंस की ओर से आज फिर से राजस्थान प्री मेडिकल टेस्ट का आयोजन हुआ। राजधानी जयपुर सहित जोधपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, झालावाड़ और बीकानेर में स्थापित 87 एग्जाम सेंटर्स पर कुल 44,723 परीक्षार्थियों ने अपना भाग्य आजमाया। परीक्षार्थियों की माने तो ये पेपर आरपीएमटी के अब तक के इतिहास में सबसे टफ था। एग्जाम सेंटर्स से बाहर निकलते हुए हर किसी परीक्षार्थी की जुबान पर पेपर टफ होने के चर्चे रहे। आरयूएचएस की ओर से जून के महीने में भी आरपीएमटी हो चुकी है लेकिन परिणाम में गड़बडियों के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था। इस बार ऐसी स्थिति फिर से बने इसके लिए सभी सेंटर पर परीक्षा के लिए परीक्षा संयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।