राजस्थान के पंकज सिंह सिंह खेल रहे हैं अपने कैरियर का पहला टेस्ट..........
(Rajasthan, India) भारत के हाथों लॉर्ड्स में मूहं की खाने के बाद इंग्लैंड ने साउथ हैंप्टन में शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए इंग्लैंड की टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। टीम में क्रिस वोक्स...क्रिस जॉर्डन और जोस बटलर को शामिल किया गया है। जबकि टीम इंडिया भी दो बदलाव किए गए हैं। ईशांत शर्मा को आराम दिया गया है उनकी जगह टीम में पंकज सिंह को शामिल किया गया है। वहीं स्टुअर्ट बिनी को आराम देकर रोहित शर्मा के लिए जगह बनाई गई है। राजस्थान के पंकज सिंह का ये डेब्यू मैच है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।