कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार ने फहराया परचम....
(BIHAR, India) भारत ने 20वें कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार को पदक जीतने की शुरुआत चांदी से की। बिहार की श्रेयसी सिंह ने महिलाओं की डबल ट्रैप शूटिंग में यह पदक दिलाया। महिलाओं के डबल ट्रैप का स्वर्ण और कांस्य पदक इंग्लैंड के शूटरों ने जीता। चार्लोट केरवुड ने 94 और रेचल पारिश ने 91 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। 22 वर्षीय श्रेयसी 92 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने बैरी बडन शूटिंग रेंज में पहली सीरीज में 22, दूसरी में 24 और तीसरी-चैथी सीरीज में 23-23 अंक जुटाए। केरवुड ने अपनी शुरुआत 26 अंकों के साथ की। फिर अगली तीन सीरीज में 25, 24, 19 अंकों पर निशाने साधे। आपको बता दें कि भारत की ही वर्षा वर्मन पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने 22, 19, 24 और 23 की सीरीज खेली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।