भाजपा ने साधा महागठबंधन पर निशाना..... कहा डर का नतीजा है राजद जदयू कांग्रेस में सुलह
(BIHAR, India) राजद और जेडीयू के गठबंधन को बीजेपी प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने डर का नतीजा बताया है.... शाहनवाज हुसैन ने कहा की बीजेपी की बढती हुयी ताकत से दोनों दल डर गए हैं और हताश दिख रहे हैं.... इस दर और हताशा की वजह से दोनों ने बेमेल गठबंधन किया है..... उन्होंने ने कहा की इसके बावजूद विधान सभा उपचुनावों में बीजेपी के जीत होगी और विधान सभा चुनावों के बाद सूबे में बीजेपी की ही सरकार बनेगी..... हालांकि सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री के सम्बन्ध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा की इसका फैसला संसदीय बोर्ड करेगा....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।