अरसे बाद एक मंच पर आएंगे लालू नीतीश..... 10 सीटों पर होनेवाले उपचुनाव के लिये करेंगे चुनाव प्रचार
(BIHAR, India) कहते हैं कि राजनीति में ना कोई स्थाई दोस्त होता है और ना ही दुश्मन। यह बात बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार पर बिल्कुल सटीक बैठती है। एक लंबे अर्से से एक दूसरे के कट्टर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी लालू और नीतीश ने बिहार में बीजेपी को परास्त करने के लिए ना केवल गठबंधन किया, बल्कि अब इनके एक साथ चुनाव प्रचार करने की खबर है। खबर आ रही है कि 31 जुलाई को नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव एक साथ मंच साझा करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो काफी अर्से बाद बिहार के ये दोनों दिग्गज नेता साथ दिखाई देंगे। बिहार में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव के लिए आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस ने मिलकर बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन तैयार किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।