राजौरी में दो महिलाओं की हत्या करने के बाद पुलिसकर्मी ने खुदकुशी की
(JAMMUandKASHMIR, India) राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुबासिर लतीफी ने आज यहां बताया कि कांस्टेबल संजय कुमार रात करीब 12 बजे जिले के कलकोटे में थर्मल पॉवर कॉलोनी स्थित एसपीओ चमन लाल के घर में घुस गया । लतीफी ने बताया कि घर में घुसने के बाद पहले उसने एसपीओ की पत्नी उर्मिल कुमारी को गोली मारी और फिर उर्मिल की बहन निशा कुमारी को गोली मार दी । इसके बाद उसने एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली । उन्होंने कहा, ‘गोली चलने की आवाज सुनने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां तीनों खून से लथपथ मृत पड़े थे ।’ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है । उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में इस बात के संकेत मिले हैं कि संजय निशा से शादी करना चाहता था, लेकिन वह इसके लिए सहमत नहीं हो रही थी । लतीफी ने कहा, ‘‘लेकिन वह जांच का विषय है ।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।