(DELHI, India)
उमा ने कल यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का व्यापमं घोटाला दूसरे राज्यों तक फैल गया था, इसलिए उन्होंने इसकी सीबीआई से जांच कराने के सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि व्यापम घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ इस मामले की जांच ठीक ढंग से कर रही है। उमा ने कहा भारत को सुपर आर्थिक ताकत बनाए जाने की जरूरत हैं और विभिन्न नदियों को जोड़कर देश में चल रही उर्जा की कमी को पूरा करने के साथ-साथ लगभग 35 हजार मिलियन हेक्टेयर भूमि की सिंचाई भी जा सकती है। नदियों की खराब स्थिति के लिए देश की पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 30 से 40 सालों के दौरान नदियों का इस्तेमाल कूड़ादान की तरह हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।